Box Office: शाहरुख की फिल्म जीरो ने तीसरे दिन की जबरदस्त वापसी, कलेक्शन पहुंचा इतने करोड़

Box Office: शाहरुख की फिल्म जीरो ने तीसरे दिन की जबरदस्त वापसी, 

21 दिसंबर को देश और दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जीरो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। फिलहाल इस फिल्म से पहले शाहरुख खान की कई पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन इस फिल्म के आने के बाद शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड के बादशाह यूं ही नहीं कहलाते बल्कि उनमें वह काबिलियत भी है।


शाहरुख खान की यह फिल्म बेहतरीन लव ट्रायंगल पर आधारित है। जिसमें दर्शकों को रोमांस से इमोशन और कॉमेडी के साथ साथ ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। जिस वजह से जो भी दर्शक सिनेमाघरों से फिल्म को देखकर निकल रहे हैं। बस अभी इस फिल्म को शाहरुख खान की एक बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं। शाहरुख खान के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी फिल्म में अपने अभिनय से चार चांद लगा रही है।

200 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय द्वारा किया गया है। भारत में तकरीबन 4,380 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 20.14 करोड़, दूसरे दिन 18.20 करोड़ की शानदार कमाई की है। जबकि तीसरे दिन मार्स बॉक्स ऑफिस के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म ने जबरदस्त वापसी करते हुए करीब 26.47 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है।

Comments

Popular posts from this blog

Top 100 Real Dofollow BackLink Instant Approval Blog Commenting Sites list – 2019

Xiaomi's Redmi K20 Series phone leaked the price 2019

Best Cashless Car Insurance Claims Process 2019-2020